अखिलेश यादव को भगवान विष्णु का अवतार मान रहा ये परिवार, CM बनने तक त्यागा 'अन्न'

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 04:43 PM (IST)

बाराबंकी: यूपी के बारांबकी में अलग ही चुनावी रंग देखने को मिला है। जहां एक समाजवादी पार्टी के समर्थक ने अपने घर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की फोटो भगवान के बराबर रखकर उसकी पूजा पाठ शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं ये प्रण किया है कि यह पूजा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने तक जारी रहेगी। जिसके चलते ये मामला चर्चा में है।

ये है पूरा मामला 
बता दें कि जिले के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव काकरिया में एक परिवार ऐसा भी है, जो सपा मुखिया अखिलेश यादव को भगवान विष्णु का अवतार बता रहा है। इन लोगों ने भगवान विष्णु के बराबर तुलना करते हुए अखिलेश यादव की फोटो की पूजा पाठ अपने घर में की शुरू कर दी है। महिलाएं भी इस पूजा पाठ में शामिल हैं। इस घर की महिलाओं ने तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तक अनाज तक त्याग दिया है।

उनका कहना है कि जब तक उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वह अनाज का एक दाना मुंह में नहीं रखेंगे। केवल फलाहारी से काम चलाएंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद अनाज खाएंगे, लेकिन अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की पूजा-पाठ आगे भी निरंतर इसी तरह से जारी रहेगी।

इन लोगों कहना है कि भगवान विष्णु अखिलेश यादव के रूप में कलियुग में आए हैं और इनकी सरकार बनना इस बार चुनाव में तय है। जब तक इनकी सरकार नहीं बनेगी, तब तक इस घर में अखिलेश यादव और मुलायम सिंह की पूजा होती रहेगी। उन्हें विश्वास है इस बार उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु के अवतार अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj