अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्पेशल: परिवहन निगम ने दिया महिलाओं को यह तोहफा

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 10:22 AM (IST)

लखनऊः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिवहन निगम महिलाओं के एक तोहफा दे रहा है। दरअसल आज के दिन महिला यात्री बिना किसी शुल्क के मुफ्त पिंक बस में सफर कर सकेंगी। साथ ही कूपन प्राप्त करने वाली महिलाओं को निगम की ओर से गुलाब के फूल भी दिए जाएंगे।

यूपी रोडवेज के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और एमडी पी गुरु प्रसाद के निर्देश पर महिला यात्रियों के लिए पिंक बस में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 8 मार्च को निगम द्वारा संचालित पिंक एक्सप्रेस बस सेवा में लखनऊ-दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर एक तरफ से निशुल्क यात्रा के लिए महिला यात्रियों को कूपन दिया जाएगा। इसकी वैधता आगामी 7 अप्रैल तक रहेगी।

गौरतलब है कि पिछले साल रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन निगम ने बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने की सौगात दी थी।