आम्रपाली और निरहुआ के इस हॉट सॉग ने YOUTUBE पर मचाया तहलका

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 02:34 PM (IST)

वाराणसी: भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ' को देखकर आप बॉलीवुड फिल्म देखना भूल जाएंगे। इस फिल्म में भोजपुरी की हॉट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं जिनकी अदा और अदाकारी दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। फिल्म में लोगों ने दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया है। बताया जा रहा है कि आम्रपाली और निरहुआ एक साथ कई फि‍ल्में कर चुके हैं। इनका गाना 2017 में यू-टयूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

जानकारी के अनुसार भोजपुरी फि‍ल्म 'सिपाही' का 'कटोरे-कटोरे' गाना यू-ट्यूब पर 28 अगस्त 2017 को रिलीज कि‍या गया था। निरहुआ और आम्रपाली का ये गाना यू-ट्यूब पर छा गया और इसे देखने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। दोनों की जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया कि दिसम्बर तक ही गाने ने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक ये आंकड़ा 2 करोड़ के पास है। यू-ट्यूब पर यह गाना 21 मिलि‍यन लोगों के द्वारा देखा जा चुका है।

बता दें कि दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के छोटे से गांव टंडवा के रहने वाले हैं, जो आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बन चुके हैं। निरहुआ की मां का कहना है कि खर्च निकालने के लिए इसके पिता मुझे और तीनों बेटियों को गाजीपुर छोड़ कोलकाता गए थे। वे वहां 3,500 रुपए सैलरी पर मजदूरी करते थे और झोपड़पट्टी में रहते थे। 1997 में वह रिटायर हुए और अपने गांव लौट आए।

निरहुआ को बचपन से ही गाना गाने और सुनने का बहुक शौक था। वह भैंसों को चराते समय भी उनकी पीठ पर बैठकर गाना गाता रहता था। दिनेश के पिता चाहते थे कि वह पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करे लेकिन उसे तो कुछ और ही पसंद था। वो रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई और बिरहा सिंगर विजय लाल यादव का अनुसरण करता था।