इस शख्स के लिए पानी के समान है खौलता तेल, एेसे निकालता है भजिया

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2017 - 12:24 PM (IST)

झांसीः खौलते तेल की एक बूंद शरीर पर पड़ने की कल्पना से ही लोगों की रूह कांप उठती है। लेकिन झांसी का एक इंसान करीब 100 डिग्री तापमान वाले खौलते तेल में हाथ डाल कर भजिया निकालने का काम करता है। वहीं जो भी यह करामात देखता है, दांतों ताले ऊंगलियां दबा लेता है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार लल‍ितपुर जिले के रहने वाले सोहन कंचन महज 13 साल की उम्र से चाय और भजिया की दुकान लगा रहे हैं। वो पिछले कई साल से झांसी के शहर कोतवाली में अपने भाई-भाभी के साथ रहते हैं।

क्या कहना है सोहन का?
सोहन ने बताया कि18 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक दिन जब मैं दुकान से घर पहुंचा, तो बीवी नहीं मिली। काफी ढूंढने के बाद पता चला कि वो किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई।

पत्नी को याद करते हुए गर्म कढ़ाई में डाला हाथ
पत्नी के भागने से मैं बहुत दुखी हुआ। पहले मेरे मन में आत्महत्या का विचार आया। बाद में भईया-भाभी के समझाने पर मैंने वापस दुकान का काम शुरु कर दिया। एक दिन दुकान पर पत्नी के साथ गुजारे पलों को याद करते हुए मैंने गर्म तेल की कढ़ाई में हाथ डाल दिया, लेकिन मेरे हाथ को कुछ नहीं हुआ। उसी दिन से मैं एेसे ही भजिया निकालने लग गया।

वहीं इस मामले में सीएमएस हरिश चंद्र आर्या ने बताया कि जब कढ़ाई में भजिया तली जाती है, तो कढ़ाई के अंदर तेल का टेम्प्रेचर करीब 100 डिग्री होता है। ऐसे में ये बिल्कुल मुमकिन नहीं है कि कोई इतने गर्म तेल में अपना हाथ डाल दे और उसका हाथ न जले।