CM Yogi की मां पर विवादित टिप्पणी! इस मौलाना के खिलाफ लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन...लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 03:38 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक विवादित टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद प्रदेश का माहौल काफी गरमा गया है और कई जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गया है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसी तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरे राज्य में अलर्ट भी जारी कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने की ये मांग 
जानकारी के अनुसार, इस विवादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को लखनऊ के अटल चौराहा पर युवाओं ने मौलाना का पुतला फूंका। उन्होंने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का ये भी कहना था कि इस तरह के बयान से समाज में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि मौलाना को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चार दिनों के अंदर मौलाना पर कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है अगर ऐसा नहीं किया जाता तो राजधानी लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी 
सूत्रों के अनुसार, राजधानी लखनऊ समेत देवरिया, रायबरेली और सिद्धार्थनगर जिलों में भी लोग सड़कों पर उतर आए है और मौलाना के बयान का विरोध कर रहे है। इन हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क हो गए है। अधिकारियों का कहना है कि इन हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static