यूपी के इस पुलिस स्टेशन का है गजब हाल, शाम ढलते ही बन जाता है मयखाना

punjabkesari.in Friday, Jan 10, 2020 - 06:16 PM (IST)

गाजियाबादः पुलिस चौकी आम जनता के लिए वह स्थान है, जहां वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है। चौकी में ही वह किसी भी तरह के अपराध के डर को खत्म करने के लिए गुहार लगाता है। गाजियाबाद की विजय नगर चौकी का हाल अलग है। शाम ढलते ही यह मयखाना बन जाता है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाम ढलते ही शराब की बोतल खुल गई और पुलिसकर्मी मांसाहारी व्यंजनों के साथ अपनी दावत उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी गच्चा खा जाएंगे कि यह पुलिस स्टेशन है या मयखाना।

इस विषय पर सीओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो संज्ञान में आया है। उस वीडियो में पुलिसकर्मियों के कृत्य को शर्मनाक है। पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर होने का आदेश मिल गया है। जांच चल रही है। इस विषय में नरमी नहीं बरती जाएगी।

Ajay kumar