25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के नाम जुड़ेगा ये रिकार्ड, अबतक नहीं कर पाया यूपी का कोई मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Wednesday, Mar 15, 2023 - 08:15 PM (IST)

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 का 25 मार्च को पहला साल पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ छह साल छह दिन के मुख्यमंत्री हो जाएंगे। यही नहीं उन्होंने सबसे ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड भी बना लिया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- 
VIDEO: आजम खान की रामपुर पब्लिक स्कूल सील: BJP विधायक बोले- कैसे दी गई सरकारी बिल्डिंग कराएंगे जांच

इस अवसर पर एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं जिलों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी। राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में योगी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी आदि मौजूद रहेंगे।


यह भी पढ़ें- 
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह बोले- कोर्ट के आदेश का होगा पालन, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड
योगी सरकार 2.0 का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने यह रिकार्ड एक मार्च को सबसे ज्यादा दिन (5 साल 346 दिन) तक मुख्यमंत्री रहने का पूरा कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

Content Writer

Ajay kumar