वाराणसी में भारत मां को रक्षासूत्र बांध लिया ये संकल्प

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 05:24 PM (IST)

वाराणसीः रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वाराणसी की सामजिक संस्था प्रणाम वंदे मातरम् समिति की ओर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में भारत मां को रक्षासूत्र बांध लोगों ने देश से भ्रष्टाचार और जातिवाद सहित सभी प्रकार की गंदगी दूर करने का संकल्प लिया।

सामजिक संस्था प्रणाम वंदे मातरम् समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें भारत माता को रक्षासूत्र बांधा गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल का कहना रहा कि भारत मां को रक्षासूत्र बांध हमसब ने आज यहां देश से सभी तरह की गंदगी जैसे भ्रष्टाचार, जातिवाद व हिंसा को समाज व देश से दूर करने का संकल्प लिया है। हमारा मानना है कि अगर यह सभी गंदगी भारत से दूर होगी तभी देश विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेगा।