इस बार दुर्गा पूजा आयोजन की थीम बनेगा ‘राफेल’

punjabkesari.in Monday, Oct 15, 2018 - 06:22 PM (IST)

लखनऊः इन दिनों राफेल खरीद समझौते को लेकर देश में सियासी संग्राम जारी है। इस बीच लखनऊ की एक दुर्गा पूजा समिति ‘कैंट पूजा’ ने इस विमान को अपनी मुख्य थीम बनाने का फैसला किया है।

समिति के मीडिया सचिव निहार रंजन डे ने बताया ‘‘हमने दुर्गा पूजा पंडाल में राफेल विमान की चार विशाल आकृतियां लगाई हैं। हम चाहते हैं मां दुर्गा राफेल खरीद की तमाम बाधाओं को दूर करके हमारी वायु सेना को और भी शक्तिशाली बनाएं। देवी मां की कृपा हुई तो विमान का उन्नयन होगा और वायु सेना को राफेल मिल जाएगा।’’

उन्होंने कहा ‘‘हम राफेल के दो कटआउट को सेल्फी प्वाइंट्स के पास रखवाएंगे जबकि बाकी दो को दुर्गा मां के मंडप में रखवाया जाएगा।’’इस सवाल पर कि राफेल खरीद तो विवादों में है, फिर पूजा समिति इसे अपनी थीम क्यों बना रही है, डे ने कहा कि वह किसी विवाद में नहीं पड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि देश के नागरिक और सेना के जवान सुरक्षित रहें और राफेल हमें निश्चित रूप से मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह थीम लोगों को जरूर आर्किषत करेगी। 

Ruby