IPL सीजन 11 में इस बार ताजनगरी आगरा के 3 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

punjabkesari.in Friday, Mar 23, 2018 - 05:04 PM (IST)

आगराः आईपीएल सीजन-11 में इस बार ताजनगरी के 3 खिलाड़ी अपना जौहर दिखाते नज़र आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 11वें संस्करण के लिए हुई नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने आगरा के 3 क्रिकेटरों को खरीदा है। 

आइपीएल के इस सीजन में लेग स्पिनर राहुल चाहर व ऑलराउंडर तजिंदर सिंह ढिल्लन मुंबई इंडियंस के लिए और तेज गेंदबाज दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए दिखेंगे। बताया जा रहा है कि धोनी की कप्तानी में एक बार फिर दीपक चाहर खेलेंगे। कजिन ब्रदर्स दीपक और राहुल पहले भी आइपीएल खेल चुके हैं, जबकि तजिंदर को पहली बार किसी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में लिया है। 

बता दें कि IPL सीजन 11 का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वापसी कर रही टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 7 अप्रैल को होगा। IPL इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का सामना 24 बार हुआ है। इस दौरान 13 बार मुंबई इंडियन्स ने जीत दर्ज की है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। 

Punjab Kesari