Loksabha Chunav 2024: ‘यह देश के वफादार बनाम देश के गद्दार का होगा चुनाव’… शलभ मणि त्रिपाठी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 09:49 PM (IST)

Deoria News: देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित रैली पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह गठबंधन पूरी तरह स्वार्थ पूर्ण अपने संतान को स्थापित करने के लिए बनाया गया है। गठबंधन के सभी साथी जेल जा चुके हैं चाहे अरविंद केजरीवाल हो, राहुल गांधी हो, लालू यादव सहित तमाम नेता भ्रष्टाचार एवं किसी अन्य आरोप में जेल जा चुके हैं।

देश के वफादार बनाम देश के गद्दार का यह चुनाव
ईडी की पूछताछ में अरविंद केजरीवाल ने खुद अतिसी और सौरव भारद्वाज का नाम लिया है जिससे उन्हें कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी बल्कि तिहाड़ जेल में भेज दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री पूर्व में दावा करते थे कि बंगला, गाड़ी, सुरक्षा नहीं लेंगे आज सभी लोग देख रहे राजनीति के सबसे बड़े नटवरलाल कोई है तो अरविंद केजरीवाल हैं। आगे सदर विधायक त्रिपाठी ने इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी तरह स्वार्थ पूर्ण गठबंधन है यह गठबंधन अपने बच्चों को राजनीतिक में स्थापित करने के लिए बनाया गया है। जिन्होंने राम का अपमान किया, जो सनातन धर्म का अपमान किया उनको जनता सबक सिखाएगी। यह चुनाव देश के वफादार बनाम देश के गद्दार का होने जा रहा है।

त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग दावा करते हैं कि उनकी रैली में सभी लोग कल दिल्ली के रामलीला मैदान में देख चुके हैं। अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर बड़े-बड़े आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग करते थे आज वही मुख्यमंत्री शराब कांड में कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया है। वह खुद वंशवाद को बढ़ावा दे रहे हैं आज उनकी पत्नी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर देश को संबोधित करने का कार्य कर रही हैं यह पूरी तरह ईमानदार बनाम वेईमान गठबंधन का चुनाव होने जा रहा है।

 

Content Editor

Mamta Yadav