इस बाबा ने 45 साल से नहीं किया स्नान, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 01:41 PM (IST)

वाराणसी: दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपने अनूठे अंदाज़, अनूठे कारनामे के लिये मशहूर हैं। वाराणसी में भी एक ऐसा शख्स है जो अपने अनूठे रूप के चलते चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वाराणसी के छताव गाँव के रहने वाले कैलाश सिंह उर्फ़ कल्लन सिंह एक किसान हैं।  जिसने पिछले 45 सालों से स्नान नहीं किया और ना ही उसने अपनी दाढ़ी मुंछे बनवाई। सर्दी हो या गर्मी बदन पर स्वेटर डाले रहना इनका शौक है। अग्नि स्नान करना इनकी दिनचर्या में शुमार है। मुंछ  6.6 फुट व जटा 7.60 फिट लम्बी हो चुकी है।  बावजूद इसके वह लगातार सामान्य तरीके से जिन्दगी जी रहे हैं।

घरवालों की माने तो वो इनके ना नहाने और अजब-गजब शौक से शुरुआत में बेहद परेशान थे लेकिन अब आदत बन गयी है। इस रूप धारण के पीछे का कारण उनकी पुत्र रत्न की प्राप्ति की इच्छा बताई जा रही है । 45 सालों से अग्नि स्नान करने वाले बाबा कल्लन सिंह ने सालों से जल स्नान नहीं किया। बताते हैं कि एक बार इनके पैरों में घुटने तक कीचड़ लग गया था लेकनि इन्होंने उसे पानी से नहीं धोया। जबकि एक बार बरसात के दिनों में नहर पार करना उनकी मजबूरी हो गयी थी।  इन्होंने हार नहीं मानी और किसी व्यक्ति ने इन्हें कंधे  से नहर पर कराया। जिसके लिए बाबा ने उसे मजदूरी भी दिया था।

कल्लन सिंह 7 लड़कियों के पिता है। इनमे से 6 की शादी हो चुकी है। 2 लडकियां मुंबई में रहती हैं।  उनकी लड़कियां  पिता  से ये रूप छोड़ देने को कहती है। इससे उनके शादी ब्याह में भी दिक्कतें आती है। जब भी लडकियां उनके इस रूप से बाहर निकालने की कोशिश की तो  पिता ने आत्महत्या करने की धमकी दें दी। इस लिए परिवार के लोंग डर से  अब उन्हे कुछ  भी नही कहते है। यही नहीं ये राखी सावंत की अजब देश की गजब कहानी पे भी भाग ले चुके है। कल्लन विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। जिनके लिए आस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया और इंग्लैंड जैसे देशों के पत्रकार डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।

विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय: कल्लन सिंह
अब कैलाश सिंह उर्फ़ कल्लन सिंह सारी जिन्दगी यूँ ही गुजर जाने को लेकर भी गमजदा नहीं है। उनकी माने तो जिस दिन उनकी मनोवांछित इच्छा पूरी हो जायेगी वो इस रूप से बाहर निकल आयेंग। ग्रामीणों और घरवालों को अब इसकी उम्मीद नहीं है। वो तो बस इतना ही चाहते हैं। की अब चाहे जो भी रूप हो वो लम्बी उम्र पायें। यही तमन्ना है मगर गाँव के लोगों की माने तो कैलाश के इस रूप से गाँव के बारे में भले ही लोगों ने जान लिया। उनका ये रूप कई बार उनके नाते रिश्तेदारों के बीच उपेक्षा का विषय भी बन जाता है।

अब तक देश विदेश से हजारों लोग इस अनूठे रूप वाले शख्स को देखने आ चुके  है। साइबर की दुनिया में भी इस व्यक्ति ने अपने अनूठे कारनामे से नाम दर्ज करा लिया है। और ये अपनी सामान्य दिनचर्या में जानवरों को पालने से लेकर खेती बाड़ी सब कुछ करते हैं। कभी भी पानी से स्नान नहीं करते हालाँकि अब ये उम्र के इस पड़ाव पर हैं जहाँ पुत्र रत्न की प्राप्ति भी शायद ही सम्भाव है। इनकी आखिरी संतान 17 साल पहले हुई जो पूजा है। घर में पत्नी कलावती हैं दो बेटियाँ हिरन सिंह और प्रीति सिंह मुंबई के नाला सोपारा और खार में रहती हैं.बड़ी बेटी बेबी सिंह, किरण सिंह नीतू सिंह और अलका अपने ससुराल में रहती हैं जबकि पूजा अभी भी अपने माँ बाप के साथ वाराणसी शहर से 45 किलोमीटर दूर पिंडरा ब्लाक के छताव में रहती हैं।

Ajay kumar