रंगदारी मांगने वाले भाजपा सरकार में जान की मांग रहे भीख: योगी

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 12:40 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं का एक दूसरे पर जुबानी हमला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा मेरठ में 5 वर्ष पहले मजहबी दंगों की आग में झुलसता था।  कर्फ्यू के कारण लोगों को घरों में कैद रहने को विवश थे।  उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज प्रदेश में समृद्धि के नए मानक स्थापित हो रहे हैं।  बेटियां सुरक्षित हैं और मातृशक्ति का सम्मान है। सीएम ने कहा कि जो पूर्व की सरकारों में रंगदारी मांगने वाले अब जान की भीख मांग रहे हैं। तो आज फर्क साफ दिखाई दे रहा है। 



बता दें कि बता दें कि सीएम योगी आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए घर घर जाकर मेरठ में चुनाव प्रचार भी करेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ इसके पहले भी समाजवादी पार्टी पर 'तुष्टिकरण की राजनीति' का आरोप लगा चुके है।

Content Writer

Ramkesh