अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को अब आई अयोध्या की याद

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 03:16 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने इस दौरान सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले को अब अयोध्या की याद आई है। योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी वैक्सी ने कोरोना संकट में लोगों  की जान बचाई है। राम मंदिर बन रहा जो विपक्ष को नहीं पसंद है। जल्द ही राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। डबल इंजन की भाजपा सरकार के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश,देश में औद्योगिक निवेश का उत्कृष्ट गंतव्य बनकर उभरा है। वैश्विक कंपनी कोकाकोला ने यहां ₹800 करोड़ के निवेश से एशिया का सबसे बड़ा बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया है, तो ब्रिटेनिया ₹850 करोड़ निवेश से बेकरी उत्पादन इकाई स्थापित कर रही है। बाराबंकी में स्थापित हो रहीं औद्योगिक इकाइयों ने हजारों युवाओं के सेवायोजन का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

भारत सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 2017 के मुकाबले 12 पायदान की छलांग के साथ आज दूसरे स्थान पर है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश प्रगति-पथ पर अग्रसर है।  भाजपा सरकार के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश,देश में औद्योगिक निवेश का उत्कृष्ट गंतव्य बनकर उभरा है। भाजपा की सरकार में  में चयनित जनपद बाराबंकी के वस्त्र उत्पाद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने 'अंत्योदय' के प्रण के साथ विगत 5 वर्षों में जनपद बाराबंकी में 1,40,141 वृद्धजन, 18‚665 दिव्यांगजन और 58,886 निराश्रित महिलाओं को वार्षिक ₹12,000 पेंशन की सुविधा से आच्छादित किया है। हमारी सरकार में जन-जन का जीवन संवर रहा है। स्थानीय उत्पाद एवं हस्तकला का हमारी सरकार ने संरक्षण एवं संवर्धन किया है। जन कल्याण' हेतु डबल इंजन की भाजपा सरकार सतत क्रियाशील है। इस दिशा में कार्य करते हुए हमने जनपद बाराबंकी में 2,97,184 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-गोल्डन कार्ड, 4,40,920 पात्रजन को 'इज्जत घर' व 55,528 परिवारों को आवास, 5,45,195 किसानों को 'PM किसान सम्मान निधि' प्रदान की है।

 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने गांव-गांव, शहर-शहर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की है। हमने बहराइच के पयागपुर में 132 केवी पयागपुर-चिलवरिया लाइन की सौगात व इससे सम्बन्धित कार्य को पूर्ण किया है। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के प्रदेश का 'घर-घर' रोशन हो रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार जन-जन को सुदृढ़ और समुचित चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करने हेतु सतत क्रियाशील है। बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात हमारी इसी सोच को विस्तार दे रही है। उत्तर प्रदेश की जनता का उत्तम स्वास्थ्य हमारा ध्येय है। जनपद बहराइच के पयागपुर क्षेत्र में ₹182.42 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी व आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। भाजपा सरकार में महाराजा सुहेलदेव व बालार्क ऋषि की इस तपोभूमि ने विकास की नई मिसाल कायम की है। विगत 05 वर्ष से जनपद बहराइच में 97346 बुजुर्गों, 20,626 दिव्यांगजनों तथा 64880 निराश्रित महिलाओं को पेंशन का संबल प्राप्त हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static