अखिलेश पर बरसे अनुराग ठाकुर, कहा- जिन्होंने राम भक्तों को भूना, उनका EVM सूना

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 06:12 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने अम्बेडकरनगर  की जहांगीरगंज विधान सभा सीट पर त्रिवेणी राम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा सपा की सरकार में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई गई। ऐसे लोगों के ईवीएम को जतना सूना कर देगी।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में प्रदेश की जनता बिजली के तारों पर कपड़ा सुखाय करती थी। जो लोग टोटी चुराते है वो रोटी क्या देंगे। वो गरीबों को कहते थे यह मोदी वैक्सीन है इसे मत लगवाना और खुद विदेश जा कर वैक्सीन लगावाई। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है। योजनाए तो समाजवादी के नाम से चलती है लेकिन परिवार के लोगों का ही पेट भरते है।  उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 1 हजार पेंशन को बढ़ाकर 1500 करेगी मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने का काम करेगी। महिला समूहों को 1 लाख तक क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। हर जिले में योगी सरकार आधुनिक मेडिकल कॉलेज बनाने का काम करेगी।

अनुराग ने कहा  भाजपा सरकार की प्रदेश के 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी। हर घर के एक परिवार को रोजगार दिया जाएगा। स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में सरकारी विभाग में पड़े खाली पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। हर पंचायत में खेल का मैदान होगा। श्रमिकों को 1 लाख का  क्रेडिट कार्ड बिना गारंटी के न्यूनतम ब्याज दर पर दिया जाएगा। उन्होंने कहा महिलाओं को सुरक्षा भाजपा की सरकार में ही सम्भव है। आज योगी जी सरकार में अपराधियों पर बुलडोजर चल रहा है। माफिया जेल में है।

 

Content Writer

Ramkesh