जिन्हें शरीयत पर भरोसा, वे चले जाएं पाकिस्तान: साक्षी महाराज

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 12:23 PM (IST)

उन्नाव: साक्षी महाराज ने उन्नाव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, देश की व्यवस्था देश के संविधान से चलेगी। इसलिए जिन्हें शरीयत की आवश्यकता हो, वे पाकिस्तान चले जाएं। साक्षी महाराज ने कहा कि इस देश में शरीयत की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है।

यह पहला मौका नहीं है जब साक्षी महाराज में ऐसा बयान दिया हो, इससे पहले भी वह विवादित बयान देते रहे हैं। अगस्त, 2017 में सांसद साक्षी महाराज ने बाबा गुरमीत राम रहीम को साध्वी से बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद भी बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि यह योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र है।

Anil Kapoor