रायबरेली: शहीद स्थल पर गन्दगी के बीच जलाए गए हजारों दीप, इसे सम्मान कहें या अपमान

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 11:06 AM (IST)

रायबरेली: रायबरेली में हर साल की भांति इस वर्ष भी दीपावली की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक और भारत माता के मंदिर पर 11 हजार दीपों को प्रज्वलित कर जनपद के आम जनमानस सहित पत्रकारों ने भारत माता को नमन किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, चौहान गुट, भारत माता फाउंडेशन के पदाधिकारियों सहित आम जन मानस ने पहुंचकर दीपों को जलाकर भारत माता के चरणों में फूल माला अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

आपको बता दें कि जनपद के भारत माता मंदिर व शहीद स्मारक पर दीपावली की पूर्व संध्या पर हर साल अमर शहीदों व भारत माता को दीप प्रज्वलित कर नमन किया जाता है। इस दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में प्रशासन का भी सहयोग मिलने से यहां साफ-सफाई की व्यवस्था के साथ भारी भीड़ के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई। विकास प्राधिकरण हो या नगरपालिका या फिर लापरवाह प्रशासन किसी ने साफ सफाई की जिम्मेदारी नहीं उठाई। जिसके चलते गंदगी के बीच 11000 दीपों का प्रज्वलन कर शहीदों व भारत माता को नमन किया गया। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे अमर शहीदों व भारत माता के प्रति प्रशासन कितना लापरवाह है। 

एसडीएम ने सराहनीय कार्य के लिए लिए ससराहनीय कार्य के लिए सभी को किया धन्यवाद 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे चौहान गुट, व्यापार मंडल व भारत माता फाउंडेशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में पहुंचे सदर एसडीएम शशांक त्रिपाठी ने इस कार्य को सराहनीय कार्य बताते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

साफ-सफाई न होने पर दिखाई नाराजगी 
रायबरेली में भारत माता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने शहीद स्थल और भारत माता के मंदिर पर फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और स्थल को साफ सफाई करने की मांग उठाई। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था एक सप्ताह पूर्व साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी को अवगत कराया गया था इसके बावजूद भी स्थल पर गंदगी का अंबार लगा रहा।

जिलाधिकारी से बात जल्द साफ सुथरा करवाया जाएगा मंदिर-SDM
एसडीएम प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि सफाई व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी से बात कर जल्द ही टूटा फूटा निर्माण व साफ-सफाई का कार्यक्रम चलवा कर शहीद स्मारक व भारत माता के मंदिर को साफ सुथरा करवाया जाएगा।

Ajay kumar