पंडित की धमकी, कार्यकर्ताओं को लगाया हाथ तो बुरा होगा अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 12:41 PM (IST)

बलरामपुर: अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार पंडित सिंह ने पुलिस प्रशासन को खुले मंच से धमकी दी कि अगर उनके कार्यकताओ का उत्पीड़न किया गया तो थाने में घुसकर बदला लिया जाएगा। जिले के उतरौला मे सोमवार शाम आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंडित सिंह ने कहा कि जिन लोगो को शांति भंग की आंशका में चालान किया गया है। कोई भी कार्यकर्ता जमानत नहीं कराएगा। अगर किसी कार्यकर्ता पर पुलिस ने उंगली उठाई तो भाजपा के नेता उसे बचा नहीं पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सपा बसपा के बीच गठबंघन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह ने विशेष परिस्थितियों के कारण लिया है ताकि फासिस्टवादी ताकतों को हराया जा सके। सम्मेलन में मौजूद लोगों के लिए यह चर्चा का विषय था कि गठबंधन उम्मीदवार को शायद नहीं पता कि पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव नहीं बल्कि अखिलेश यादव हैं।

Anil Kapoor