UP में रफ्तार का कहर! भीषण हादसे में उजड़ गया हसंता-खेलता परिवार.... ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में बच्चे सहित 3 की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:59 AM (IST)

Farrukhabad News : फर्रुखाबाद जिले में इटावा-बरेली राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे कादरी गेट थाना क्षेत्र में भाऊपुर खुर्द के पास उस वक्त की है जब फर्रुखाबाद से इटावा की ओर जा रहा ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया। उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जबकि ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में ट्रक में सवार विराट और कार सवार मोहित की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें : 6 पिल्लों को जन्म देने वाली डॉगी पर Acid Attack... तेजाब से जला आधा शरीर,  हड्डी तक दिखने लगी.... लखनऊ में झकझोर देने वाली घटना 

लखनऊ : राजधानी के चौक इलाके में बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पुल वाली गली में एक कुतिया पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तेजाब डालने का आरोप है। गंभीर रूप से झुलसी कुतिया का उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 13 फरवरी की रात अचानक दर्दनाक चीखें सुनाई दीं। आसपास के निवासी जब बाहर निकले तो कुतिया का शरीर कई जगह से बुरी तरह झुलसा हुआ था ..... पढ़ें पूरी खबर ..... 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static