नदी में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, जानिए किस जिले में हुआ इतना बड़ा हादसा
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 01:24 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश देवरिया जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब जब सरयू नदी में स्नान करने गए सगे भाइयों समेत तीन युवकों नदी में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों ने चीखपुकार मचाई। इस पर स्थानीय नाविकों काफी मशक्कत के बाद तीनो को नदी से बाहर निकाला। आनन- फानन में लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुचाया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक गोरखपुर जनपद के रहने वाले थे। वह अपने नाना के जन्मदिन में हिस्सा लेने बरहज आए थे। बरहज नगर के पटेल नगर के रहने वाले एक व्यक्ति का जन्मदिन रविवार की रात था। जन्मदिन मनाने के लिए गोरखपुर के मोहद्दीपुर की रहने वाली बेटी के लड़के प्रदीप (24) पुत्र संजय बांसफोर, रोहित (20) पुत्र संजय बांसफोर व बंटी (21) पुत्र रंजय बांसफोर बरहज के पटेल नगर आए हुए थे। हालांकि पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।