बागपत सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 02:29 PM (IST)

बागपत: जनपद में रविवार सुबह को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। एक तरफ हाईवे पर घूमने निकली दो महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक अन्य अज्ञात वाहन की टक्कर से खेकड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

जानकारी के अनुसार जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ट्योढ़ी निवासी रेखा शर्मा पत्नी अजय शर्मा और सुनीता पत्नी कपिल दिल्ली.सहारनपुर हाईवे पर आज सुबह घूमने निकलीं थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी लगने पर परिजन दोनों को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, खेड़की निवासी नितिन पुत्र मोहन सुबह के समय बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Edited By

Ramkesh