देश में रहना है तो वंदेमातरम् कहना होगा: योगेंद्र उपाध्याय

punjabkesari.in Monday, Jan 29, 2018 - 10:39 AM (IST)

आगरा: कासगंज का यह बवाल और उपद्रव पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। वहीं ताजनगरी आगरा में आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे कासगंज में हुए बवाल पर खुलकर बोले।

एक प्रैस वार्ता के दौरान कासगंज मुद्दे पर बयान देते हुए भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी मानसिकता के लोगों की घिनौनी करतूत है जिन लोगों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया है। विधायक ने खुलकर कहा ये वही मानसिकता के लोग हैं जिनसे हम आज तक लड़ते आए हैं। अभी वे समझ रहे हैं कि यह वही पुराना शासन है मगर अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस देश में रहना है तो वंदेमातरम् कहना होगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने भी तिरंगा यात्रा पर हमला करने वाले लोगों को देशद्रोही बताया और कासगंज बवाल में मृतक चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है। कासगंज मुद्दे पर भाजपा नेताओं के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा नेताओं ने कासगंज में हुए तिरंगा यात्रा पर हमले पर आरोपियों को दुष्ट और देशद्रोही बताया और चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।