महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की आरोपी महिला नेता और उनके पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 09:33 AM (IST)

अलीगढ़: महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने की आरोपी हिन्दू महासभा की महासचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने बुधवार को अलीगढ़ के पास टप्पल इलाके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुख्य आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

इस मामले में कुल 11 आरोपी थे जिसमें पुलिस ने 9 को गिरफ्तार कर लिया है। 2 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर पिस्तौल से गोलियां दागी थीं। इसका वीडियो वायरल हो गया था।

Anil Kapoor