मायावती के लिए खास आज का दिन, फोर्ब्स ने दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में किया था शामिल

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 12:59 PM (IST)

नई दिल्ली/ लखनऊ: साल के आठवें महीने का 28वां दिन उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को हमेशा याद रहने वाला है, क्योंकि यही वह दिन है जब दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में शुमार ‘फोर्ब्स' ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।

साल 2008 में फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में मायावती का नाम 59वें स्थान पर था। ये दिन उन्हें हमेशा यादगार रहेगा। मायावती 2008 में उत्तर प्रदेश की मुख्मंत्री के तौर पर चौथी बार कार्यकाल संभाल रही थीं। फोर्ब्स ने मायावती को तब प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होने वाला नाम बताया था। मैगजीन ने लिखा था, '1995 में 39 साल की उम्र में प्रदेश को संभालने वालीं वो सबसे युवा नेता थीं और पहली दलित भी। साल 2007 में उन्होंने चतुराई से ब्राह्मणों और बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन बनाया।'

Content Writer

Tamanna Bhardwaj