LIVE: UP GIS 2023 का PM मोदी ने किया उद्घाटन, मुकेश अंबानी सहित देश के कई बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2023 - 11:42 AM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को नए भारत का ग्रोथ इंजन बनाने की कड़ी में आज से राजधानी लखनऊ (Lucknow ) में आयोजित निवेशकों के तीन दिवसीय महाकुंभ में नया इतिहास लिखा जाएगा। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का इनॉगरेशन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं। उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। 
 

LIVE UPDATES:- 

 

मुकेश अंबानी बोले- नए भारत के लिए आशा का केंद्र बना UP
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संबोधित करते हुए कहा कि, कानून व्यवस्था में सुधार और ईज आफ डूइंग बिजनेस में सुधार के कारण यूपी नए भारत के लिए आशा का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग और सहयोग दोनों की आवश्यकता है जिसे यूपी पूरा कर रहा है।

PunjabKesari

● निवेश के लिए आकर्षण बन गया है UP:कुमार मंगलम बिरला 
आदित्य बिरला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस को लेकर कई शानदार कदम उठाए हैं जिसके कारण यह निवेशकों के लिए आकर्षक प्रदेश बन गया है। उन्होंने उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की अपील की है।

PunjabKesari

 PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। लखनऊ के वृंदावन योजना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 में देश-दुनिया की दिग्गज कारपोरेट हस्तियां उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में साझीदार बनती दिखाई देंगी। यूपीजीआइएस-23 के माध्यम से 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्तावित निवेश न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति देगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनों को भी साकार करेगा।

● समिट 2023 में भाग लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
PunjabKesari
● लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुछ ही देर में करेंगे उद्घाटन

 

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः आज PM मोदी करेंगे UP GIS-2023 का शुभारंभ, 40 देशों के 400 से अधिक विदेशी डेलीगेट्स और तमाम दिग्गज उद्योगपति रहेंगे मौजूद

PM मोदी एवं UP GIS 2023 का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

.10ः10 बजे : प्रधानमंत्री का लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन।
.10ः30 बजे : यूपीजीआइएएस-23 के आयोजन स्थल पर आगमन।
.10ः30 से 10ः47 बजे तक : ग्लोबल ट्रेड शो का पीएम करेंगे उद्घाटन, इंवेस्ट यूपी-2.0 पोर्टल भी करेंगे लांच।
.10ः47 से 10ः50 बजे तक : प्रदर्शनी का करेंगे भ्रमण।
.10ः50 से 10ः53 बजे तक : इंडस्ट्री लीडर्स और विशेष अतिथियों के साथ फोटो सेशन।
.10ः55 बजे : वाल्मीकि मुख्य हाल में होगा प्रधानमंत्री का आगमन।
.10ः55 से 11ः00 बजे तक : औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का स्वागत संबोधन।
.11ः00 से 11ः05 बजे तक : यूपीजीआइएस-23 का उद्घाटन
.10ः07 से 11ः22 बजे तक : इंडस्ट्री कैप्टन, मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, सुनील वाचानी, डेनियल बिर्चर का संबोधन।
.11ः22 से 11ः32 बजे तक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन।
11ः32 से 11ः40 बजे तक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन।
11ः40 से 12ः20 बजे तक : प्रधानमंत्री का संबोधन।
12ः20 मिनट : समारोह स्थल से प्रधानमंत्री होंगे रवाना।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः CM योगी आद‍ित्‍यनाथ बोले- GIS 2023 में दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी

दोपहर 2.30 से 4 बजे तक

.व्यास हाल: यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फार द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे।

.दधीचि हाल : टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हेरिटेज फार मॉडर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश पर होगी चर्चा। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे।

.भारद्वाज हाल : सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन में प्रदेश सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे।

.वशिष्ठ हाल : सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू सोलर एनर्जी पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि की भूमिका में होंगे।

शाम 4.30 से 6 बजे तक

.व्यास हाल : एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत।

.दधीचि हाल : ओडीओपी : एंपावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी रहेंगी उपस्थिति।

.भारद्वाज हाल : अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बास्केट ऑफ इंडिया विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस रहेंगे
 उपस्थित।

6.30 से रात्रि 8 बजे तक

.वाल्मीकि मुख्य हाल : एनआरआई अवार्ड व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह की मुख्य अतिथि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समिट के भव्य समारोह का शुभारंभ करेंगे। जबकि 12 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। निवेशकों के इस तीन दिवसीय महासम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश की प्रगति के संदर्भ में डबल इंजन की सरकार के विजन को साझा करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static