टोल कर्मियों की गुंडागर्दी, महिला से की बदतमीजी

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2017 - 05:09 PM (IST)

कानपुर(अंबरीश त्रिपाठी): सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर भले ही भाजपा सरकार सत्ता में आई हो, लेकिन आज वह खुद कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में नजर आ रही हैं। ताजा मामला कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा का हैं। जहां पर अब हाईवे पर अपराधी की नहीं बल्कि टोलकर्मी ही अपराध करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मामला कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा का है। जहां पर एक महिला के साथ टोलकर्मियों के द्वारा बदसलूकी की गई। बदसलूकी के अलावा टोलकर्मी महिला के साथ मौजूद परिजनों के साथ हाथपाई करने के लिए भी उतारू हो गए। बता दें कि टोल पर अवैध वसूली के चलते कई बूथों पर गाड़ियो को खड़ा कर उनसे वसूली की जाती हैं। जो पैसा नहीं देता हैं उसको टोल से निकलने नहीं दिया जाता हैं। घंटों की बात छोड़ों कई दिनो तक गैर राज्यों से आई गाड़ियों को खड़ा कर पैसा देने के लिए मजबूर कर देते हैं। टोल के इस कारनामें से जहां वाहन चालक परेशान हुए वहीं दूसरी ओर यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जब इस पूरे मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने महिला के साथ बदसलूकी और पत्रकारों के साथ हाथापाई के साथ अवैध वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली अकबरपुर पुलिस को दे दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।