बच्चे नहीं हाेने पर प्रताड़ित करते थे घरवाले, यमुना में सुसाइड करने पहुंची पीड़िता, फिर...

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 02:15 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दहेजलोभी से प्रताड़ित होकर एक महिला बागपत जिले की यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने के लिए पहुंच गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने पीड़ित महिला को यमुना में कूदने से बचा लिया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि देहज और बच्चे पैदा नही होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों से दुखी होकर यमुना में सुसाइड करने के लिए पहुंची थी।


आपको बता दें कि दिल्ली के नरेला की रहने वाली महिला अफसाना का निकाह 7 अक्टूबर 2004 को गाज़ियाबाद के लोनी में 30 फूटा रोड पर रहने वाले शौकीन नाम के युवक के साथ हुई थी। उस वक्त ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग नहीं की थी लेकिन जब उसे कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ तो ससुराल पक्ष के लोग उसे आये दिन प्रताडि़त करने लगे। दहेज़ में 5 लाख रुपये लेन की मांग करने लगे हैं।  दहेज़ नहीं देने की वजह से उसके पति ने उसके साथ मार पीट की और से घर से निकाल दिया है।

 एसपी बागपत ने बताया कि  कोतवाली बागपत क्षेत्र में निवाड़ा चेक पोस्ट पर यमुना नदी के पुल से यमुना नदी में कूदकर अपनी जान देने के लिए महिला पहुंची थी। इसकी सूचना पुलिस को मौके पर मिल गई। जिससे पुलिस ने महिला को यमुना में कूदने से बचा लिया है। पीड़ित महिला से पूछताछ की जा रही है।  एसपी  प्रताप गौपेंद्र यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए है। मामले में आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।

Ajay kumar