Varanasi Lok Sabha seat: नरेंद्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, 1 लाख 50 हजार वोटों से अजय राय को हराया

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 11:29 AM (IST)

 Varanasi Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। वहीं, अब कुछ सीटों के परिणाम आने शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है, उन्हें 611439 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रसे प्रत्याशी अजय राय को 459084 वोट मिले हैं। नरेंद्र मोदी ने अजय राय को 152355 वोटों से हराया है।

नरेंद्र मोदी ने दर्ज की बड़ी जीत

    प्रत्याशी                        वोट                  
नरेंद्र मोदी  (BJP)                         611439   (जीते)
अजय राय   (CONG)               459084 (हारे)
अतहर जमाल लारी (BSP)             33646 (हारे)

 

4:10PM- नरेंद्र मोदी 152355 वोटों से आगे

3:00PM- 147683 वोटों से पीछे चल रहे अजय राय

2:50 PM- 142521 वोटों से नरेंद्र मोदी चल रहे हैं आगे

2:07 PM-  132205 वोटों से पीछे चल रहे अजय राय

1:18 PM- 1 लाख वोटों से आगे नरेंद्र मोदी


98 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं नरेंद्र मोदी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
नरेंद्र मोदी 98 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत को लेकर वंदे मातरम समिति के भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनूप जायसवाल ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने खुशी जाहर करते हुए गुलाब के फूलों की बारिश की। साथ ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और पटाखों के साथ हर-हर मोदी, जय-जय मोदी, बधाई हो के नारे लगाए।

PunjabKesari

PunjabKesari

1:00 PM - नरेंद्र मोदी को मिले 343419 वोट, अजय राय को मिले 249744 वोट

12:30 PM- नरेंद्र मोदी 80 हजार वोटों से आगे

12:15 PM- 263348 वोटों से नरेंद्र मोदी आगे

11:50 AM- भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी 72004 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय 72004 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

वाराणसी यूपी की चर्चित सीटों में से एक है, क्योंकि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। अजय राय भी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले तीन चुनावों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, वाराणसी को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2004 के चुनाव को छोड़ दिया जाये तो पार्टी यहां 1996 से अजेय रही है। पीएम मोदी यहां जीत की हैट्रिक बनाने के लिये उतरे हैं। उन्होने 2019 में 63 फीसदी वोट पाकर शानदार जीत हासिल की थी। इस बार उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और बसपा के अतहर जमाल लारी से है।

PunjabKesari

पीएम मोदी ने 2019 और 2014 में अजय राय को भारी अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी यहां मोदी का सामना करने का साहस दिखाया था मगर उन्हे दूसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा था। बता दें कि वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सांतवें और अतिंम चरण में वोट डाले गए थे। इस बार वाराणसी सीट पर 56.35% वोटिंग हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static