दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचला, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 03:03 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार एक डंपर ने स्कूटी सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

काम के बाद घर लौट रहे थे दोनों स्कूटी सवार 
जानकारी के मुताबिक, बिसरख थानाक्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि साधना नाम की एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि उसके पति प्रदीप यादव और उनके बड़े भाई कार्तिक कुमार काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने साधना बिसरख क्षेत्र के महालक्ष्मी एनक्लेव में किराए के मकान में रहती हैं।

डंपर ने मारी जोरदार टक्कर 
महिला के अनुसार, जैसे ही वे (पति और उसका भाई) रोजा जलालपुर गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार एक डंपर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। शिकायत में बताया गया कि इस दुर्घटना में महिला के पति और भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static