सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत 2 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 29, 2021 - 07:30 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा का मामला सामने आया है। जहां एक कार के डिवाइडर से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जिसमें 3 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना से पीड़ित के घर में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के अनुसार, यह घटना थाना नांगल के अन्तर्गत दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-344  की है। जहां पर सहारनपुर के थाना सदर बाजार में रेलवे रोड निवासी अशोक सलूजा अपनी पत्नी चंदा सलूजा और अन्य लोगों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से चल रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें  तीन लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

 

Content Writer

Ramkesh