शामली में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में डूबने से 3 किशोरों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 04:39 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में यमुना नदी में नहाते वक्त तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। उनकी उम्र 16 से 19 वर्ष के बीच है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को कैराना थाने के तहत उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर यमुना पुल के समीप नदी में नहाते समय किशोर डूब गए। क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस के गोताखोरों ने शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि ये लोग हरियाणा की ओर से आए हों। 

Tamanna Bhardwaj