दर्दनाक हादसा: मिट्टी का टीला धंसने से एक बच्ची समेत दो महिलाओं की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 19, 2021 - 03:26 PM (IST)

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में उस समय हड़कंप मच गया जब मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला धंस गया। जिसमें दो महिला समेत तीन लोग उसके नीचे दब गए। मामले की जानकारी होते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को निकाला। उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक बच्ची समेत दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला बसिंघा गांव का बताया जा रहा है। जहां पर गांव के समीप से एक नदी है। जहां पर पांच महिलाएं मिट्टी खोदने गई थी। इसी दौरान मिट्टी का टीला धंस गया। जिसकी चपेट में मिट्टी खोद रही महिलाएं आ गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर सभी को निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया शव को अभिरक्षा में लेकर विधि कार्रवाई कर के शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया गया है।

सीएम योगी ने मामले को संज्ञान लेते हुए मृतक परिजनों को दो-दो लाख रूपए देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मौके पर पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाने का अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

Content Writer

Ramkesh