लेनदेन विवाद: बदमाशों ने किराना कारोबारी 2 सगे भाइयों को मारी गोली, एक की मौत

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 11:51 PM (IST)

प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में बदमाशों ने किराना स्टोर संचालक दो भाइयों को गोली मार दी जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गये।       

पुलिस सूत्रों ने बताश कि कि शुक्रवार शाम फतनपुर के पाण्डेय तारा में दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उमेश सिंह तथा अखिलेश सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान अखिलेश सिंह की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने घायल उमेश को बेहतर ईलाज के लिये प्रयागराज रेफर कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं, मामले की गहराई से छानबीन व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static