अमेठी में प्रशासनिक फेरबदल: 6 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 01:59 PM (IST)

अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान ने राजस्व व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिलाधिकारी ने छह तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तहसीलदार और तहसीलदार न्यायिक के पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव के बाद अमेठी, गौरीगंज और मुसाफिरखाना तहसीलों में राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित हो गई हैं। 

जिलाधिकारी चौहान द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदारों और तहसीलदार न्यायिक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 

  1. राहुल सिंह को तहसीलदार मुसाफिरखाना 
  2. आलोक कटियार को तहसीलदार न्यायिक अमेठी
  3. चित्रसेन कुमार यादव को तहसीलदार अमेठी
  4. अजय कुमार जायसवाल को तहसीलदार गौरीगंज
  5. महेश प्रताप सिंह को तहसीलदार न्यायिक गौरीगंज 
  6. धनेन्द्र तिवारी को तहसीलदार न्यायिक मुसाफिरखाना की जिम्मेदारी दी गई है। 

नई तैनाती से पहले राहुल सिंह तहसीलदार मुसाफिरखाना के पद पर कार्यरत थे, जबकि आलोक कटियार तहसीलदार अमेठी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं चित्रसेन कुमार यादव, अजय कुमार जायसवाल, महेश प्रताप सिंह और धनेन्द्र तिवारी नवागंतुक तहसीलदार हैं। इन अधिकारियों को जिले की अलग-अलग तहसीलों में पहली बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

प्रशासनिक फेरबदल के तहत तहसीलदारों के साथ न्यायिक तहसीलदारों के पदों पर भी नई तैनाती की गई है। इससे तीनों तहसीलों में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट हो गई हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के प्रभावी होने के साथ ही नई व्यवस्था के तहत तहसीलों में कार्य शुरू होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static