परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ने किया रोडवेज का निरीक्षण

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 05:50 PM (IST)

हमीरपुर(उत्तर प्रदेश): जिले में राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव ने रविवार को  रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। वहीं इस मौके पर उनके सर्मथक अधिकारियों को गलतियों पर धमकाने लग गए। खास बात यह रही कि मंत्री जी के सामने ही उनके सर्मथक इस अभद्ररता को अंजाम देते रहे।

दरअसल स्वतंत्र देव सिंह ने स्थानीय रोडवेज बस का निरीक्षण किया, जिस पर उनके सर्मथक अधिकारियों को धमकाने, दबाव बनाते रहे। खैर समय रहते मंत्री जी ने उन्हें एेसा करने से रोका भी।

वहीं इस मौके पर देव सिंह ने कहा कि जल्द ही बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और इमरजैंसी बटन लगाया जाएगा।