दर्दनाक हादसा: बारिश की वजह से गिरा कच्चा मकान, एक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 12:04 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज बारिश की वजह से कच्चा मकान गिर गया। जिससे उसकी चपेट में एक ही परिवार के लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव शुरू किया।  घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला। आनन फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। शेष का इलाज चल रहा है।

बता दें कि  मामला प्रयागराज जिले के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटरा का है। जहां पर एक परिवार कच्चे मकान में रह रहे थे। अचानक हो रही बारिश में से कच्चा मकान गिर गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की परिवार का किसी तरह से कमा कर खर्च चला रहा था। परंतु उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बड़ा सवाल है कि इस परिवार तक सरकार की योजना अभी तक क्यों नहीं पहुंची। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबों को घर दे कर उनके सपने को पूरा करने का वादा कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh