सिलेंडर फटने से हुआ जबरदस्त धमाका, एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह से झुलसे

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 05:51 PM (IST)

मुरादाबादः मुरादाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तहर झुलस गए। हादसे की जानकारी लोगों ने फायर बिग्रेड को दी आैर दरवाजा तोड़ कर जख्मी परिवार लोगों को बाहर निकाला। बुरी तरह से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक मझोला क्षेत्र की मिया कॉलोनी में दोपहर कोहराम मच गया, क्योकि वहां रहने वाले अखलाक के घर से चीखने चिल्लाने की आवाजे आ रही थी और घर की खिड़कियों से धुंए का गुब्बार निकल रहा था। जिसको देख लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। तब तक कुछ युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर से बुरी तरह झूलसे लोगों को निकलना शुरू किया।

वहीं घर में लगी आग को लोगों ने अपने ढंग से बुझाया, लेकिन तब तक परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से जल गए थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रभारी एसपी सिटी सतीश चंद्र ने बताया कि यह घटना घरेलू सिलेंडर लीक होने से हुई हैं। इसमें 5 लोग जल गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा हैं। जलने वालों में 3 महिलाएं रुकसाना, सजिया और महरुल हैं और एक छोटा बच्चा रहमान और घर का मुखिया अखलाक भी बुरी तरह से