प्रभारी निरीक्षक के उत्पीड़न से परेशान महिला सिपाही ने लगाया फंदा, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jul 06, 2021 - 02:53 PM (IST)

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में महिला सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा के उत्पीड़न से तंग आकर उसने सुसाइड करने की कोशिश की। महिला सिपाही ने पहले एक सुसाइड नोट लिखा फिर अपने सरकारी आवास में फंदा लगा लिया। इसकी जानकारी जैसे ही विभाग की अन्य महिला सिपाही को हुई। उन्होंने आनन- फानन में सिपाही को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचा गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला कासगंज जिले के सहावर कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां पर महिला सिपाही वैशाली पुंडीर की तैनाती है। पीड़ित महिला सिपाही का आरोप है कि एक महीने से प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा प्रताड़ित कर रहा है। जिसे परेशान महिला सिपाही ने फंदा लगा कर सुसाइड करने की कोशिश की। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल अभी भी इस मामले में कोई भी उच्च अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static