दबंगों से परेशान दंपत्ति ने SP से लगाई न्याय की गुहार, कहा- घर में घुसकर करते हैं गलत हरकतें

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 06:50 PM (IST)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दबंगों की छेड़छाड़ से परेशान एक दंपति ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि गांव का रहने वाला संजय गुप्ता अपने साथियो के साथ आए दिन उसके घर में घुसकर छेड़खानी करता है। जिसकी शिकायत पुलिस से कई बार की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके चलते वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने आए हैं।

जानिए पूरा मामला 
मामला मलवा थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाली पीड़ित महिला की मानें तो गांव का ही रहने वाला संजय गुप्ता घर में अकेला देख घुस आता है और गलत हरकत करने का प्रयास करता है। जिसका कई बार विरोध किया तो पति को जान से मार देने की धमकी देता है और परेशान करता है। जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर गलत हरकतें करने लगा। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर वह भाग गया। पीड़ित दंपत्ति का कहना है कि अब वह एसपी से न्याय की मांग करने आए हैं।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
इस मामले में एसपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 

Tamanna Bhardwaj