बरेली में सूदखोरों से परेशान हेड मास्टर ने की आत्महत्या, मौके पर सुसाइड नोट बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 09:19 PM (IST)

बरेलीः उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के मीरगंज इलाके में प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर रहे चंद्रपाल उर्फ बबलू ने सूदखोरों से परेशान होकर आज जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक(देहात) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि चंद्रपाल ने आत्महत्या से पहले आरोपियों के नाम लिखकर सुसाइड नोट छोड़ा है। उसी आधार पर आगे कारर्वाई होगी। उन्होंने बताय कि सूदखोरों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मीरगंज क्षेत्र संजरपुर गांव के रहने वाले चंद्रपाल बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक थे। वह फतेहगंज पश्चिमी के गांव पटना के विद्यायल में हेड मास्टर थे।

उन्होंने बताया कि शिक्षक ने रेशमा हॉस्पिटल के पास रहने वाली गुड़िया, शास्त्री नगर निवासी संतोष कुमार उर्फ पप्पू और कपिल होजरी के मालिक कपिल छाबड़ा से ब्याज पर पैसा लिया था। आरोप है कि सूदखोरों ने बदले में चंद्रपाल से साइन करे हुए ब्लैंक चेक लिए थे और वे लोग चार गुना पैसे देने के बाद भी लगातार पैसा वसूलने की धमकी दे रहे थे। सूदखोर कपिल छाबड़ा ने तो उसकी पत्नी तक को उठा लेने की धमकी दी थी।        

अग्रवाल ने बताया कि सूदखोर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूदखोरो से परेशान होकर चंद्रपाल ने आज जहर खा लिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static