समस्या का निस्तारण न होने पर तंग व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में खाया जहर, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 09:47 AM (IST)
बाराबंकीः अपनी समस्याओं को लेकर कई दिनों से परेशान चल रहे व सुनवाई न होने पर उत्तर प्रदेश बाराबंकी के विक्रम नाम के व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट परिसर में ज़हर खा लिया। हालत बिगड़ने पर अफसरों में हड़कम्प गया। आनन-फानन में व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि जमीनी विवाद निस्तारण के लिए फ़तेहपुर तहसील खासी सरॉय निवासी विक्रम अफसरों के लगातार चक्कर लगा रहा था। मगर उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद उसने तंग आकर डीएम आवास के पास विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।