ट्रक की टेम्पो से जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 9 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 05:57 PM (IST)

महाराजगंजः उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक ओवरलोड ट्रक और टेम्पो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों ने परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक मामला जिला मुख्यालय से फरेंदा तहसील का है। यहां से टेम्पो पूरी ओवरलोडिंग करके निकला तभी रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भयानक हादसा देख लोग दंग रह गए। तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि घायलों के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मृतकों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।   
 

Tamanna Bhardwaj