बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर की घर से अपहरण की कोशिश

punjabkesari.in Sunday, Sep 30, 2018 - 12:28 PM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बदमाश बेखौफ होकर आए दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देते रहते हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त नजर आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले का है। जहां दबंगों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से एक छात्रा ने परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया।

पीड़ित युवती कक्षा 12 की छात्रा है। कुछ युवक छात्रा को काफी दिनों से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहे थे। छात्रा का कहना है कि दबंगों के लगातार परेशान किए जाने से उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। जब उसने दबंगों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने उसके घर से घुसकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। छात्रा ने बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Anil Kapoor