ट्वीटर वॉरः योगी ने SP-BSP गठबंधन पर बोला हमला, अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 11:36 AM (IST)

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच ट्वीटर वॉर छिड़ गया है। सूबे के मुखिया योगी ने सपा-बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि “भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा एवं माफिया गिरोहों को प्रश्रय देने के लिए हुआ है। सपा और बसपा का गठबंधन प्रदेश को तबाह करने के लिए आगे बढ़ रहा है”।

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर उनके बयान पर पलटवार किया है उन्होंने लिखा है कि आज मुख्यमंत्री जी का ट्वीट देख कर लगा कि उन्होंने अपनी FIR की सारी कापियां खो दी हैं, लेकिन अगर वो चाहें तो उनके संज्ञान में ये लाया जा सकता है कि सारी की सारी चुनाव आयोग के माध्यम से मिल सकती हैं!

इतना ही नहीं अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट कर कविता के अंदाज में अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने लिखा है कि ”ख़ेमों का इक जंगल देखा उस जंगल में मंगल देखा ब्रह्मा और वरंगल देखा इज़्ज़त ख़्वाहों का दंगल देखा अच्छे-अच्छों को भटका देखा गठबंधन का झटका देखा मुंह को अगरचे लटका देखा दिल दरबार से अटका देखा” # kumbh।

खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का कोई जवाब देते हैं या नहीं।

 

 

Ruby