देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 06:30 PM (IST)

देवरियाः उत्तर प्रदेश में देवरिया के बनकटा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बताया कि ग्राम छितौनी निवासी उमाशंकर राय(50) की क्षेत्र के भड़सर चौराहे पर 21 अगस्त की रात में कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी और आरोपी फरार हो गये थे।  

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतक की पुत्री नेहा राय की तहरीर पर गांव के छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों में देवेन्द्र यादव और रंजित यादव को अकटही बाजार से आज गिरफ्तार किया है। दोनोंं बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें थाने में दर्ज हैं। 

  

Ruby