बहराइच में फर्जी दरोगा बनकर अवैध वसूली के दो आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 06:22 PM (IST)

बहराइच:उत्तर प्रदेश के बहराइच में फर्जी दरोगा बन कर पयागपुर क्षेत्र में अवैध वसूली करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को यहां बताया कि पयागपुर थाने के उप निरीक्षक शशि कुमार राणा तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे।तभी उन्हें सूचना मिली कि मोहनपुर माफी मोड़ पर फर्जी दरोगा बन कर दो व्यक्ति अवैध वसूली कर रहे है।

उप निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुँचकर आरोपी प्रवीण मिश्रा और श्याम पांडे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 308/2020 धारा 170,171,327 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

Edited By

Ramkesh