यूपी पुलिस की बड़ी सफलता: 7 लाख रूपए की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 05:21 PM (IST)

शामली (सरफराज अली)-शामली जिले की झिंझाना पुलिस ने शुक्रवार को बिडौली चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 7 लाख रुपये कीमत की 100 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने पकडे़ गये आरोपियों को गम्भीर धाराओं में जेल भेज दिया है।

शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में शराब से हुई पांच मौतों के बाद पुलिस काफी सक्रिय दिखाई दे रही है। शराब की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश के अलावा चेकिंग अभियान भी चला रही है। शुक्रवार को झिंझाना पुलिस बिडौली चेक पोस्ट पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस को 10 टायरा ट्रक आता दिखाई दिया। जिसकी तलाशी पर ट्रक से 100 पेटी हरियाणा मार्का रॉयल स्टेज शराब बरामद हुई।

पुलिस ने ट्रक में सवार विशाल पुत्र महेन्द्र व प्रवीण पुत्र राजकुमार निवासी गोवर्धननगर थाना सदर अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। पकडी़ गयी शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस पकडे गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

Ajay kumar