ईद पर Double Murder से दहला UP! दो मुस्लिम भाइयों की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या, 10 घायल, छावनी में तब्दील हुआ ये जिला; वजह उड़ा देगी होश

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 05:57 PM (IST)

मेरठ: ईद के दिन खुशियों के बीच मेरठ के एक गांव में खूनी संघर्ष ने सनसनी फैला दी। मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि चाकुओं और लाठी-डंडों से हुए हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पैसों के विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के मुताबिक, मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव का है। यहां ईद की शाम करीब साढ़े छह बजे पैसों के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

यह भी पढ़ें : महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है, मैं परेशान... ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? संत प्रेमानंद ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हो गया Viral

चाकू और लाठी-डंडों से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। इसी दौरान ग्राम प्रधान सईदु के भाइयों भूरा (38) और सईमुद्दीन (48) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

कई लोग घायल, गांव में तनाव
इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। प्रधान पक्ष से तोहिद और अजहरुद्दीन का इलाज जारी है, जबकि दूसरे पक्ष से साजिद और उसका बेटा साकिब भी जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम को मौके पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें : दुनियाभर में शोक की लहर! एक्शन Star और दिग्गज Actor का 86 साल की उम्र में निधन, लीजेंड की मौत से टूटे अक्षय कुमार

पुलिस की कार्रवाई जारी
मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी अविनाश कुमार पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तक तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static