दर्शन करने जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा: पेड़ से टकराई कार, सगे भाइयों की मौके पर मौ/त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 02:48 PM (IST)

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मिश्रिख थाना क्षेत्र के कल्ली चौराहे के पास बुधवार सुबह वाराणसी से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार 2 सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- हवा में मिली प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी, Indigo Flight की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाराणसी निवासी यश गुप्ता (25), आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और नंदिनी गुप्ता (50) कार से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे थे। मिश्रिख थाना क्षेत्र में कल्ली चौराहे के आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में आकाश गुप्ता और यश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदिनी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए पहले मिश्रिख अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

static