यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में टक्कर, पांच घायल

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 12:55 PM (IST)

नोएडा: थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह को दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो कारों में सवार होकर कमलेश, ललित, दीपक, पवन अग्रवाल व रेखा आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। थाना रबुपुरा क्षेत्र में दोनों की कारें आपस में टकरा गई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ajay kumar